डेराबस्सी , मार्च 27 -- पंजाब के डेराबस्सी के नजदीक कूड़ावाल गांव में एक पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को सिविल अस्पताल, डेराबस्सी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह दूध सप्लाई के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार करीब पांच युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमलावरों ने करीब 15 से 20 मिनट तक उनकी बेरहमी से पिटाई की जिससे उनकी दोनों टांगें टूट गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित