चंडीगढ़ , नवंबर 10 -- पंजाब सरकार की 'पंजाब शिक्षा क्रांति' पहल के तहत राज्य के करीब 600 सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया गया है। इससे दो लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलने का दावा किया गया है।

इन सुविधाओं का उद्घाटन 27 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों को ऐसा आधुनिक और सुविधायुक्त संस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिस पर विद्यार्थी और अभिभावक गर्व कर सकें। सरकार के अनुसार, स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण और पुराने कमरों के नवीनीकरण के अलावा विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय तथा कला एवं शिल्प कक्ष विकसित किए गए हैं। उद्घाटन कार्यक्रमों में मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय प्रतिनिधियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित