न्यू चंड़ीगढ़ण् , अप्रैल 11 -- पंजाब किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमिलयर लीग 2026 में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां पंजाब किंग के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह एक दिन का मैच है। हम यह समझना चाहते हैं कि विकेट कैसा खेलेगा। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। निहाल की जगह प्रियांश आए हैं।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। हमारी टीम युवा है और गेंदबाज़ी में भी कई युवा खिलाड़ी हैं। टीम में दो बदलाव हैं। लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोड़ा आए हैं और प्रफुल हिंगे अपना डेब्यू कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित