श्रीगंगानगर , जुलाई 03 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस दल ने श्रीविजयनगर-रायसिंहनगर मार्ग पर शिवपुरी के पास ईंट भट्ठे के पास रायसिंहनगर रोड से आरोपी हरप्रीत सिंह (25) निवासी थेड़ी, जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित