श्रीनगर , जुलाई 30 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कश्मीर ने श्रीनगर के नौगाम क्षेत्र के लसजन फ्लाईओवर के पास पंजाब के एक कथित नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नशीले पदार्थ लेकर एक तस्कर के आने की विशेष सूचना मिलने पर एएनटीएफ कश्मीर की टीम ने लसजन फ्लाईओवर पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पंजाब के अमृतसर जिले के बटाला स्थित सुंदर नगर मुस्तफा आबाद निवासी लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ हेरोइन पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित