चंडीगढ़ , जनवरी 16 -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में केंद्र सरकार के वीबी जी राम जी विधेयक के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में सह अध्यक्ष डॉ अमर सिंह भी मौजूद रहे।
प्रस्ताव में वीबी जी राम जी बिल को गरीब-विरोधी और कल्याण विरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान दिशा कमेटी ने मनरेगा को 100 प्रतिशत केंद्रीय फंडिंग के साथ जारी रखने की स्पष्ट मांग की। कमेटी ने 60:40 फंडिंग मॉडल को पंजाब जैसे राज्यों के लिए आर्थिक रूप से असंभव और अन्यायपूर्ण करार दिया गया।
श्री वड़िंग ने कहा कि मनरेगा खत्म होने से ग्रामीण रोजगार गारंटी कमजोर, पलायन और गरीबी बढ़ेगी।
दिशा कमेटी ने बताया कि पंजाब में 70 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति समुदाय मनरेगा पर निर्भर है और नया कानून उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा केंद्र सरकार से मांग की गई कि राज्यों, मजदूर संगठनों और विशेषज्ञों से व्यापक परामर्श के बाद ही कोई फैसला लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित