चंडीगढ़ , मार्च 29 -- पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार को अचानक बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि जालंधर, मोहाली, लुधियाना और पठानकोट के कई इलाकों में सुबह से बारिश जारी रही। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं।
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए पंजाब के सभी जिलों समेत चंडीगढ़ में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों पर सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिला है।
चंडीगढ़ में भी आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित