चंडीगढ़ , अप्रैल 27 -- पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की अदालत में पेश न होने के फैसले का पुरजोर समर्थन किया है और कहा है कि पार्टी ने इसे सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह के दर्शन में एक सैद्धांतिक कदम करार दिया है।
श्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा,"अरविंद केजरीवाल ने साबित कर दिया है कि न्यायऔर आत्म-सम्मान के लिए इंसान को सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो जनता का भरोसा डगमगा जाता है। हम सब चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं।"इस बीच, पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा, " जब न्याय पर राजनीतिक साया पड़ता है, तो सच्चाई और निष्पक्षता दोनों को नुकसान होता है। भाजपा और उसके वैचारिक ताने-बाने से जुड़े मामलों में निष्पक्षता पर शक होना स्वाभाविक है। "श्री केजरीवाल के फैसले का ज़िक्र करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा, " सत्याग्रह का रास्ता अपनाने का उनका फैसला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित एक शांतिपूर्ण लेकिन असरदार विरोध को दिखाता है। जनता काविश्वास वापस लाने के लिए न्यायपालिका को इन उठायी जा रही इन चिंताओं का नोटिस लेना चाहिए।
दूसरी ओर, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, " यह कदम बेमिसाल है। आज़ादी के बाद शायद यह पहली बार है, जब किसी नेता ने सिस्टम से जुड़ी चिंताओं को सामने लाने के लिए ऐसा रास्ता चुना है। श्री केजरीवालका फैसला एक सैद्धांतिक स्टैंड है, जिसका मकसद न्याय में भरोसा बनाये रखना और यह पक्का करना है कि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।"बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, " न्याय प्रणाली की क्रेडिबिलिटी न केवल निष्पक्षता पर बल्कि उस निष्पक्षता की पारदर्शिता पर भी निर्भर करती है। जब कार्रवाई की निष्पक्षता पर जनता के सवाल उठते हैं, तो ऐसा स्टैंड लेना ज़रूरी हो जाता है जो सिस्टम की गरिमा की रक्षा करे।"इस बीच, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, " न्याय सिर्फ होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए। यही विधि तंत्र की नींव है। जब इस बेसिक स्टैंडर्ड पर भी शक हो, तो पीछे हटना कमजोरी नहीं बल्कि अंतरात्मा की आवाज है।"श्री बैंस ने भी अरविंद केजरीवाल के इस स्टैंड को सलाम किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरदीप सिंह मुंडियां और हरभजन सिंह ईटीओ ने भीऐसे ही विचार व्यक्त करते हुए श्री केजरीवाल के साथ एकजुटता दिखाई और सच्चाई और न्याय की लड़ाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित