रांची , अप्रैल, 05 -- 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ए के पहले दिन पंजाब, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और झारखंड ने वहीं, डिवीजन बी में, बंगाल और अरुणाचल ने जीत दर्ज की।

आज यहां डिवीजन ए के पूल ए में, पंजाब ने महाराष्ट्र के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। विजेता टीम के लिए संगत सिंह (10') और आकाश दीप (53') ने गोल किए।

पूल सी में, उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 17-1 से हराया। शाहरुख अली (5', 22', 23', 24', 29', 33', 35', 36', 49, 49', 59') ने 11 गोल किए, जबकि नीतीश यादव (3', 18') ने दो गोल किए। कप्तान कुशवाहा केतन (6') और करण धनक (17') ने भी गोल किए। मणिपुर हॉकी के लिए, माइबम मणिमातुम (14') ने एकमात्र गोल किया।

पूल डी में, मध्य प्रदेश ने केरल के खिलाफ 10-1 से जीत दर्ज की। रायन उल हक (5', 34', 36') ने हैट्रिक बनाई, जबकि गाजी खान (49', 55'), कप्तान अंश बहूतरा (15'), आयुष सिंह लोधी (25'), करण गौतम (37'), दीपक सिंह (45'), देवराज प्रजापत (52') ने भी अपनी टीम के लिए गोल किए।

पूल बी में, झारखंड ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। आशीष तानी पूर्ति (22') ने मैच का एकमात्र गोल किया।

डिवीजन बी के पूल ए में, बंगाल ने गुजरात के खिलाफ 18-0 से जीत दर्ज की। मुन्ना कुमार सिंह (5', 27', 37', 49', 50', 55') ने छह गोल किए, जबकि सुजल तुरी (28', 32', 42') और सुजल बाल्मीकि (57', 59', 60') ने हैट्रिक बनाई। रिसाव रे (17', 24') और रतन बिंद (24', 29') ने दो-दो गोल किए, जबकि कप्तान रिजू बार (28') और अभिषेक ठाकुर (47') ने भी योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित