राजगीर (बिहार) , अप्रैल 05 -- 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में रविवार डिवीजन ए में पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड ने वहीं, डिवीजन बी में, बंगाल और अरुणाचल ने जीत दर्ज की।
आज यहां खेले गये डिवीजन ए के पूल ए में, पंजाब ने महाराष्ट्र के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। विजेता टीम के लिए संगत सिंह (10') और आकाश दीप (53') ने गोल किए।
पूल सी में, उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 17-1 से हराया। शाहरुख अली (5', 22', 23', 24', 29', 33', 35', 36', 49, 49', 59') ने 11 गोल किए, जबकि नीतीश यादव (3', 18') ने दो गोल किए। कप्तान कुशवाहा केतन (6') और करण धनक (17') ने भी गोल दागे। मणिपुर हॉकी के लिए, माइबम मणिमतुम (14') ने एकमात्र गोल किया।
पूल डी में, हॉकी मध्य प्रदेश ने केरल हॉकी के खिलाफ 10-1 से जीत दर्ज की। रायन उल हक (5', 34', 36') ने हैट्रिक बनाई, जबकि गाजी खान (49', 55'), कप्तान अंश बहूतरा (15'), आयुष सिंह लोधी (25'), करण गौतम (37'), दीपक सिंह (45') और देवराज प्रजापत (52') ने भी अपनी टीम के लिए गोलों की संख्या बढ़ाई।
पूल बी में, हॉकी झारखंड ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हॉकी के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। आशीष तानी पूर्ति (22') ने मैच का एकमात्र गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित