हैदराबाद , जून 27 -- तेलंगाना में खम्मम रेंज के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शनिवार को एक पंचायत सचिव को भवन निर्माण करने और उस पर नंबर आवंटित करने के एवज में कथित तौर पर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ब्यूरो ने यहां एक बयान जारी करके बताया कि खम्मम जिले में भानुपुरम ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव थम्मिसेट्टी सुरेश ने एक शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने यह रिश्वत शिकायतकर्ता के भानुपुरम गांव स्थित पांच कुंटा के भूखंड पर मकान बनाने की इजाजत देने और मकान संख्या जारी करने के बदले में ली थी। अधिकारियों ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित