नागौर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ग्रामीण विकास, जनकल्याण और सुशासन को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है।

श्रीमती कुमारी शनिवार को नागौर जिले की डेगाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैरुन्दा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने और ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में विकास के नए अवसर सृजित करना, ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और राजस्थान को प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाना है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने और पंचायती राज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित