जयपुर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले की आठपंचायत समितियों एवं जिला परिषद के 22 वार्डों में गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि इस दौरान सात लाख 43 हजार 640 मतदाताओं में से तीन लाख 66हजार 915 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अपराह्न तीन बजे तक चौमूं पंचायत समिति में 48.69 प्रतिशत, दूदू में 53.39 प्रतिशत, गोविंदगढ़ में 45.85 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 52.91 प्रतिशत, जोबनेर में 51.04 प्रतिशत, किशनगढ़ रेनवाल में 45.78 प्रतिशत, मौजमाबाद में 53.42 प्रतिशत तथा सांभर में 46.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि चौमूं में 67 हजार 487, दूदू में 35 हजार 414, गोविंदगढ़ में 46 हजार 716, झोटवाड़ा में 31 हजार 33, जोबनेर में 47 हजार 762, किशनगढ़ रेनवाल में 45 हजार 851, मौजमाबाद में 50 हजार 185 तथा सांभर में 42 हजार 467 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित