जयपुर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव में प्रथम चरण के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सोमवार तक 3395 उम्मीदवारों ने अपने 3604 नामांकन पत्र दाखिल किये।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रथम चरण में 16 जिला परिषदों के 586 वाडों में हो रहे जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन सोमवार तक 615 प्रत्याशियों ने अपने 651 नामांकन पत्र भरे जबकि पंचायत सिमिति सदस्यों के लिए 1806 वार्डों में अब तक 2780 प्रत्याशियों ने 2953 नामांकन पत्र दाखिल किये।

अब तक अजमेर जिला परिषद सदस्यों के लिए दस उम्मीदवारों 12 नामांकन, अलवर में 62 प्रत्याशियों ने 64, बाडमेर में 52 उम्मीदवारों ने 57, भीलवाड़ा में 50 प्रत्याशियों 50, बीकानेर में 31 प्रत्याशियों ने 33, डूंगरपुर में 58 उम्मीदवारों ने 58, जयपुर में 46 उम्मीदवारों ने 48, झालावाड़ में 38 उम्मीदवारों ने 39, जोधपुर में 42 प्रत्याशियों ने 44, कोटा में 26 प्रत्याशियों ने 29, नागौर में 30 प्रत्याशियों ने 35, पाली में 28 उम्मीदवारों ने 28, फलौदी में 26 उम्मीदवारों ने 33, राजसमंद में 25 प्रत्याशियों ने 26, सिरोही में 44 प्रत्याशियों ने 47 एवं उदयपुर जिला परिषद में 47 उम्मीदवारों ने अपने 48 नामांकन पत्र भरे। इस दौरान 39 सदस्यों वाली अलवर जिला परिषद में सर्वाधिक 62 उम्मीदवारों ने 64 नामांकन पत्र भरे जबकि 33 वार्डों वाली अजमेर जिला परिषद में सबसे कम 10 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे।

इसी तरह प्रथम चरण में पंचायत सिमिति सदस्यों के लिए 1806 वार्डों में अब तक 2780 प्रत्याशियों ने 2912 नामांकन पत्र भरे। इस दौरान अब तक 23 वार्ड वाली झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति में सर्वाधिक 92 उम्मीदवारों 93 नामांकन पत्र भरे जबकि नागौर जिले की 15 वार्ड वाली पांचौड़ी पंचायत समिति में अब तक एक प्रत्याशी ने अपना एक पर्चा दाखिल किया हैं।

इससे पहले आठ अक्टूबर को नामांकन के पहले दिन पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए केवल छह उम्मीदवारों ने सात, दूसरे दिन नौ अक्टूबर को 33 प्रत्याशियों ने 34 एवं 12 अक्टूबर को 2741 प्रत्याशियों ने 2912 नामांकन पत्र दाखिल किए जबकि जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन के पहले दिन सात उम्मीदवारों ने आठ एवं नौ अक्टूबर को आठ प्रत्याशियों ने अपने आठ एवं तीसरे दिन 12 अक्टूबर को 600 प्रत्याशियों ने 635 नामांकन पत्र दाखिल किए।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित