जयपुर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को मतदान दलों को रवाना किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद में सदस्य पद के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए जयपुर स्थित श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। बाइस अक्टूबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित