जयपुर, अक्टूबर 17 -- राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जयपुर जिले में प्रथम चरण की आठ पंचायत समितियों के 797 बूथों की ईवीएम की कमीशनिंग शनिवार को यहां संपन्न हुई।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार के गोबिंदगढ़, चौमू,किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा सांभरलेक, दूदू तथा मौजमाबाद सहित आठ पंचायत समितियों 797 बूथों ( 794 मतदान केंद्र एवं 3 सहायक मतदान केंद्र) की ईवीएम की कमीशनिंग जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार सहित संबंधित ईआरओ की मौजूदगी में संपन्न हुई। "श्री नायक ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर को प्रातः सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के उपरांत रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित