जयपुर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत दूसरे चरण में सात जिला परिषदों के 275 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए 984 प्रत्याशी एवं 122 पंचायत समितियों में 2178 वार्डों में 7273 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपने चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दाखिल नामांकनों के सोमवार को नाम वापस लेने के बाद जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 8257 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
दूसरे चरण के तहत बांसवाड़ा जिला परिषद के लिए 199 उम्मीदवारों 121 नामांकन पत्र भरे। इसी तरह दौसा में 140 ने 158 , जालोर में 207 ने 240, झुंझुनूं में 202 ने 236, करौली में 232 ने 443, कोटपुतली-बहरोड़ में 205 ने 262 एवं सीकर जिला परिषद में 225 उम्मीदवारों ने अपने 242 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें बांसवाड़ा में 58 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गये। इसी तरह दौसा में 21, जालोर में 65, झुंझुनूं में 51, करौली में 172, कोटपुतली-बहरोड़ में 87 एवं सीकर जिला परिषद में 53 नामांकन पत्र खारिज हुए जबकिबांसवाड़ा में पांच नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इसी प्रकार दौसा में पांच, जालोर में नौ, झुंझुनूं में 11, करौली में 25, कोटपुतली-बहरोड़ में 14 एवं सीकर जिला परिषद में आठ नामांकन पत्र निरस्त हुए। इस प्रकार इन जिला परिषदों में 507 नामांकन पत्र खारिज एवं 77 नामांकन पत्र निरस्त हुए।
इसके बाद बांसवाड़ा में 149 प्रत्याशियों के 149, दौसा में 132 के 132, जालोर में 166 के 166, झुंझुनूं में 174 के 185, करौली में 246 के 246, कोटपुतली-बहरोड़ में 161 के 161 एवं सीकर जिला परिषद में 181 उम्मीदवारों 181 नामांकन पत्र सही पाये गये। इसके बाद 225 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए और इसके बाद इन जिला परिषदों में कुल 984 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे हैं। इनमें बांसवाड़ा जिला परिषद में 141, दौसा में 107, जालोर में 129, झुंझुनूं में 158, करौली में 173, कोटपुतली-बहरोड़ में 113 एवं सीकर जिला परिषद में 163 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन जिला परिषदों के 220 वार्डों में पांच से कम उम्मीदवार जबकि 55 वार्डों में पांच से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है।
दूसरे चरण में 122 पंचायत समितियों के 2178 वार्डों में 11 हजार 554 प्रत्याशियों ने 13 हजार 255 नामांकन पत्र भरे। इनमें 3709 नामांकन खारिज हुए जबकि 590 निरस्त किए गए। इसके बाद 8989 उम्मीदवारों के 8995 नामांकन पत्र सही पाये गये। इसके बाद 1711 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए जबकि पांच वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। इसके बाद 7273 उम्मीदवार चुनाव में रहे। इनमें 1849 वार्डों में पांच से कम उम्मीदवार, 316 वार्डों में पांच से नौ प्रत्याशी एवं सात वार्डों में 10 से 15 उम्मीदवार जबकि एक वार्ड में 15 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित