जयपुर , नवंबर 02 -- राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत 27 जिलों में जिला परिषद एवं 116 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार एवं पंच एवं सरपंचों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तृतीय चरण में 27 जिलों बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरु, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालोर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सलूम्बर, सीकर, टोंक एवं उदयपुर जिले में जिला परिषद सदस्यों के 377 वार्डों में यह चुनाव होगा, जिसके लिए 1305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी चुनाव किस्मत आजमा रहे हैं।

इस चरण में इन 22 जिलों में 116 पंचायत समितियों में सदस्यों के चुनाव के लिए 2119 वार्डों में मतदान होगा जिसमें 7789 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तृतीय चरण में गुरुवार को 3716 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंचों के चुनाव कराये जायेंगे जो 34 हजार 218 वार्डों में यह चुनाव होगा। मतदान के लिए 11 हजार 869 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

इस चरण में एक करोड़ छह लाख 81 हजार 567 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 55 लाख 48 हजार 472 पुरुष एवं 51 लाख 33 हजार 51 महिला तथा 44 अन्य मतदाता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित