अजमेर , अक्टूबर 27 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव-2026 के लिए होने वाले दूसरे चरण के मतदान में552 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जायेगा। मतदान बुधवार को होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अजमेर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए उक्त मतदान अजमेर ग्रामीण के 109 केंद्रों, भिनाय के 116, सिलोरा के 154, बडल्या के 87 और और अरांई के केंद्रों पर होगा।
इसी क्रम में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के तहत 29 को नामांकन एवं 30 अक्टूबर को मतदान कराया जायेगा।
राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित अधिकृत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख 25 नवम्बर, उप जिला प्रमुख 26 नवम्बर, प्रधान 27 नवम्बर और उप प्रधान 28 नवम्बर तक घोषित हो जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित