चंडीगढ़ , जुलाई 05 -- हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-27 स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नितीश हांडा के घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर चंडी मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नितीश हांडा ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कोर्ट के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 1 बजे लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के लॉकर खुले पड़े थे। चोर नकदी और कीमती जेवर लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घर का दूसरा प्रवेश द्वार अंदर से अलमारी लगाकर बंद किया गया था, जिससे आशंका है कि आरोपी को घर की बनावट और अंदरूनी व्यवस्था की पहले से जानकारी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित