पंचकूला , अप्रैल 23 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पंचकूला में चुनावी माहौल तेज हो गया है। मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल और वार्ड उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी से मुलाकात कर जीत की रणनीति बनाई और आशीर्वाद लिया।
भंडारी ने कहा कि पार्टी में टिकट समर्पण और कार्य के आधार पर दिया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती और विकास कार्यों के दम पर भाजपा नगर निगम में बहुमत हासिल करेगी।
मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने पंचकूला को "स्मार्ट और स्वच्छ" शहर बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि सुरक्षा, सफाई और बुनियादी सुविधाएं उनकी प्राथमिकता रहेंगी।
उम्मीदवार परमजीत कौर ने इसे कार्यकर्ताओं के सम्मान की जीत बताते हुए महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के हित में काम करने की बात कही। दीपक गर्ग ने कहा कि सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित