पंचकूला , मई 13 -- हरियाणा के पंचकूला नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर महंत रामेश्वर गिरी ने नव-निर्वाचित मेयर एवं सभी विजयी भाजपा पार्षदों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति पर विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के विश्वास का परिणाम है।

महंत रामेश्वर गिरी ने मेयर पद पर विजयी श्यामलाल बंसल को विशेष बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंचकूला शहर में विकास कार्यों को नयी गति मिलेगी तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि नगर परिषद की नयी टीम पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी। साथ ही उम्मीद व्यक्त की कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

महंत रामेश्वर गिरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव में मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को पूरे पंचकूला में शानदार सफलता प्राप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित