चंडीगढ़ , अप्रैल 25 -- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की निदेशक वर्षा खांगवाल ने पंचकुला के सेक्टर-15 स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पठन-पाठन प्रक्रिया का जायजा लिया और छात्राओं से प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, स्वच्छता, पेयजल और शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। निदेशक ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित