वेलिंग्टन , अक्टूबर 08 -- न्यूजीलैंड ने बीजे वॉटलिंग को पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वह दिसंबर की शुरुआत में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद मौजूदा बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंकी की जगह लेंगे।
वॉटलिंग अभी नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स पुरुष टीम के मुख्य कोच हैं। वह 16 नवंबर को न्यूजीलैंड के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे और रोंकी के साथ मिलकर काम करेंगे। जब न्यूजीलैंड की टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी, तब वह आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
वॉटलिंग ने न्यूजीलैंड, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और डरहम के लिए 178 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में 10 हजार से अधिक रन बनाए, जिसमें 18 शतक शामिल हैं, और साथ ही 450 कैच भी लिए। 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास होने के बाद, उन्होंने वेलिंगटन फ़ायरबर्ड्स और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स को कोचिंग दी है। उनके कार्यकाल में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने 2025-26 में सुपर स्मैश और 2024-25 में प्लंकेट शील्ड जीती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित