हैमिल्टन , नवंबर 01 -- न्यूजीलैंड ने रविवार को पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। टॉस के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा कि मुझे तो यही लग रहा था कि मैं टॉस हार जाऊंगा। हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जाहिर है, यह एक नई पिच है। बाद में थोड़ी ओस भी पड़ सकती है। हमें मैदान के हिसाब से जल्दी ढलना होगा। अगर ईडन पार्क की तरह थोड़ा बाउंस मिलता है, तो अच्छा रहेगा। इस पूरी सीरीज में हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही है। पिछली रात विकेट में थोड़ी ज्यादा मदद थी, जो तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा रहा। टीम में एक बदलाव है; फिशर की जगह टिकनर की वापसी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित