वेलिंगटन , जनवरी 23 -- न्यूज़ीलैंड में उत्तरी द्वीप के पश्चिमी बे ऑफ़ प्लेंटी में भूस्खलन में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है।
न्यूज़ीलैंड में चीनी दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
न्यूज़ीलैंड के बे ऑफ़ प्लेंटी इलाके में माउंट माउंगानुई के बेस पर एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को हुए बड़े भूस्खलन के बाद बच्चों समेत कई लोग लापता हैं।
भारी बारिश और बाढ़ ने इस द्वीप के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है, जिससे लोगों के घरों में बिजली बंद हो गयी और द्वीप के पूर्वी तट पर कुछ इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित