गोपालगंज, मई 15 -- बिहार में मोकामा के जनता दल यूनाइटेड(जदयू) विधायक अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तथा सांसद (एमपी) एवं विधायक (एमएलए) के विशेष जज राजेंद्र कुमार पाण्डेय ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया ।
न्यायधीश श्री पाण्डेय ने केस की सुनवाई के दौरान डायरी और एल सी रिकॉर्ड की मांग करते की और अगली तारीख 20 मई को मुकर्रर की है।
यह मामला मीरगंज थाना में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह सहित 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में 02 और 03 मई को जब विधायक अनंत सिंह मीरगंज थाना के सेमराव गांव में गुड्डू राय के पुत्र के उपनयन संस्कार में सम्मिलित होने के लिए आए थे तब उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हथियार का प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियों में जहां एक महिला डांसर के डांस के दौरान रुपए लूटाये जा रहे थे,वहीं कुछ लोग हथियार लेकर एक डांसर के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित