जयपुर , सितम्बर 06 -- राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी बुधवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे।
केंद्र सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दिए जाने के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 31 अगस्त को न्यायमूर्ति भाटी को इस पद पर नियुक्त किए जाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी दे दी।
न्यायमूर्ति भाटी वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद वह जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित