श्रीनगर , सितंबर 09 -- न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को यहां आयोजित एक समारोह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली।
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने न्यायमूर्ति भाटी को पद की शपथ दिलायी। श्री सक्सेना वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के शालीमार ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर, कई कैबिनेट मंत्री, उच्च न्यायाल के जज और वरिष्ठ सिविल एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
केंद्र सरकार ने पांच सितंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायाल के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति भाटी की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित