झुंझुनूं , अक्टूबर 03 -- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जे. बी. पारदीवाला पत्नी जैस्मिन पारदीवाला के साथ शुक्रवार को निजी यात्रा पर राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक दरगाह नरहड़ शरीफ पहुंचे।
यहां न्यायमूर्ति पारदीवाला ने दरगाह में जियारत की और देश की खुशहाली, अमन-चैन एवं प्रगति के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर सक्रिय समाजसेवी इमरान पठान और उनके पिता और दरगाह के वरिष्ठ खादिम अजीज खान पठान ने न्यायमूर्ति पारदीवाला और उनकी पत्नी का स्वागत किया। इस दौरान दरगाह की परंपरा के अनुसार उनकी दस्तारबंदी भी की गयी। श्री अजीज खान ने न्यायमूर्ति पारदीवाला और उनके परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं उत्तम भविष्य के लिए दुआ की।
नरहड़ शरीफ दरगाह क्षेत्र की प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थली है, जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। न्यायमूर्ति पारदीवाला की यह यात्रा निजी धार्मिक यात्रा के रूप में रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित