नैनीताल , अक्टूबर 06 -- न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह आगामी नौ अक्टूबर से पदभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।

संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति नौ अक्टूबर से प्रभावी होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता आठ अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

न्यायमूर्ति तिवारी इससे पहले भी उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इस नियुक्ति से उच्च न्यायालय के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित