जयपुर , मई 15 -- राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश समीर जैन ने शुक्रवार को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए लग्जरी कार छोड़ साइकिल से न्यायालय पहुंचकर नयी पहल की।

न्यायमूर्ति जैन ने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करना न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि पैट्रोल-डीजल की बचत में भी मदद करता है। उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे आम जनता के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित