छपरा , सितम्बर 14 -- बिहार में सारण जिले की तरैया थाना पुलिस ने गत पांच सितम्बर से लापता एक युवक का शव आज तालाब से बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शंकरडीह गांव निवासी निखिल कुमार सिंह (18) मानसिक रूप से बीमार था। वह गत पांच सितम्बर को अपने घर से बाहर निकला था। इसके बाद से उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तालाब में युवक का शव तैरता हुआ देखकर इसकी सूचना तरैया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित