भीलवाड़ा , अगस्त 09 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने घोड़ी दाने के जुआ अड्डे पर छापा मारकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मौके से एक लाख 95 हजार 200 रुपये की राशि, दो प्लास्टिक के घोड़ी दाने बरामद किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित