नयी दिल्ली , अगस्त 10 -- नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन सोमवार से मॉरीशस की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं जिसका उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग और रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख मॉरीशस सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, क्षमता निर्माण तथा सैन्य सहयोग पर चर्चा करेंगे।

इस बातचीत का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना, संचालन स्तर के संपर्कों को बढ़ाना और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। भारत और मॉरीशस के बीच प्रशिक्षण आदान-प्रदान, संयुक्त विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) निगरानी, बंदरगाह यात्राओं और जल सर्वेक्षण के माध्यम से नियमित नौसैनिक सहयोग होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित