नयी दिल्ली , अगस्त 17 -- भारत ने समुद्री क्षेत्र विशेष रूप से हिन्द महासागर में निगरानी व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए नौसेना के लिए 1943 करोड़ रुपये की लागत से अमेरिकी कपंनी से ढाई साल के लिए दो अत्याधुनिक ड्रोन प्रणाली लीज यानी पट्टे पर लेने के अनुबंंध पर हस्ताक्षर किये हैं।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उसने नौसेना के लिए 30 महीने की अवधि के लिए दो एम क्यू-9बी 'सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्यूरेंस ' (एच ए एलई ) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम्स (आरपीएएस) को लीज पर लेने के लिए जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके लिए दोनों के बीच करीब 1,943 करोड़ रुपये का अनुबंध हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित