नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 500 टन के चार स्वचालित ईंधन बार्ज बनाने के लिए ठाणे स्थित शोफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड) के साथ अनुबंध किया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ये बार्ज सरकार की "मेक इन इंडिया" तथा "आत्मनिर्भर भारत" पहलों के गौरवशाली प्रतीक हैं और इनका निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के वर्गीकरण नियमों के अंतर्गत किया जाएगा।
बार्ज की मुख्य भूमिका बंदरगाह तथा लंगर स्थल पर जहाजों एवं पनडुब्बियों को ईंधन की आपूर्ति करना होता है।
इस अनुबंध के माध्यम से नौसेना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्डों के विकास को निरंतर प्रोत्साहित और सुदृढ़ कर रही है, जिससे 'समुद्री भारत विजन 2030' के अनुरूप देश के घरेलू जहाज निर्माण तंत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित