अलवर , सितम्बर 21 -- राजस्थान में अलवर जिले की नौगावां नगर पालिका सभापति चुनाव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिरमा सैनी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मतदान के बाद बिरमा सैनी को 14 और कांग्रेस को छह मत हासिल हुए।
यहां कुल 20 वार्ड हैं, जिनमें भाजपा को 13 और कांग्रेस को मात्र एक सीट पर जीत मिली जबकि छह निर्दलीय जीते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित