नैनीताल , मई 26 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के नौकुचियाताल झील से मंगलवार को एक शव बरामद हुआ है। शव गाजियाबाद के सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने नौकुचियाताल झील में एक शव तैरता हुआ देखा। भीमताल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने शव को झील से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया।
साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त गाजियाबाद निवासी रमेश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी थे और अपनी पत्नी के साथ रामा हाउसिंग सोसायटी में रहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित