उज्जैन , जून 03 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि महिदपुर थाना क्षेत्र में प्राप्त शिकायत के अनुसार गुजरात के गोधरा क्षेत्र के झारखेड़ी निवासी बाबूसिंह और उसके सहयोगियों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में लगभग 25 लाख रुपये प्राप्त किए थे। आरोप है कि नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर शिकायतकर्ताओं को लगातार गुमराह किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित