हनुमानगढ़ , जून 25 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे दो अवैध पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद किये हैं।
थाना प्रभारी अजय गिरधर ने गुरुवार को बताया कि अभिषेक उर्फ जोनी राजपूत (22) से एक देशी पिस्तौल,दो मैगजीन और नौ जीवित कारतूस बरामद हुए, जबकि गगन खाती (33) से एक अवैध देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और तीन जीवित कारतूस बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित