नोएडा , फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-50 स्थित महागुन मैपल सोसाइटी में मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

रविवार को हंगामा के दौरान तहसीलदार प्रज्ञा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि बिना अनुमति किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मामला नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोसाइटी के कुछ लोग परिसर में मंदिर निर्माण करा रहे थे, जबकि अन्य निवासी इसका विरोध कर रहे थे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सोसाइटी के कॉमन एरिया में किसी भी प्रकार का धार्मिक निर्माण नियमों के विरुद्ध है और इससे भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित