नोएडा , अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 94 स्थित बहुमंजिला इमारत सुपरनोवा में शुक्रवार को फायर सेफ्टी को लेकर एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें डीजी फायर (डायरेक्टर जनरल, फायर सर्विस) स्वयं मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

शुक्रवार को मॉकड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जहां उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि, नोएडा सेक्टर 94 स्थित बहुमंजिला इमारत सुपरनोवा इमारत जिसमें फायर ब्रिगेड की टीम, सुरक्षा कर्मियों और बिल्डिंग मैनेजमेंट ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम ने तय समय के भीतर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

डीजी फायर ने इस दौरान कहा कि ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने फायर अलार्म सिस्टम, स्प्रिंकलर, इमरजेंसी एग्जिट और हाइड्रेंट सिस्टम की कार्यक्षमता की जांच की और कुछ सुधारों के सुझाव भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित