नयी दिल्ली , जुलाई 29 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक आवासीय सोसायटी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में जहरीली गैसों के कारण एक सफाईकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है और गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट तथा पुलिस आयोग से इस पर रिपोर्ट मांगी है।
आयोग की एक विज्ञप्ति में 26 जुलाई को हुई इस घटना की खबरों के अनुसार, सफाईकर्मी एक टैंक की सफाई करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में दाखिल हुआ और बेहोश हो गया। जब वह बाहर नहीं आया, तो आवासीय सोसायटी का एक सुरक्षा गार्ड उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित