नोएडा , मई 11 -- उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस तथा संबंधित विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने सोमवार को बताया, की आज सेक्टर-63 थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य तकनीकी माध्यमों से भी पहचान में जुटी हुई है।
सं. संतोषवार्ताप्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित