नोएडा , जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिलें, मोटरसाइकिल के पार्ट्स (इंजन, चेसिस, एलॉय व्हील आदि), चोरी में प्रयोग की जाने वाली दो मास्टर चाबियां, एक हथौड़ा और एक नुकीला पेचकस बरामद किया गया है।

बुधवार को नोएडा पुलिस ने बताया कि सेक्टर-126 थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र रायपुर की ओर जाने वाले पुश्ता रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ व जांच में वे शातिर वाहन चोर निकले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित