नोएडा , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग के सामने खाली पड़े प्लॉट में गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि,सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास की संपत्तियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित