नोएडा , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा फेस दो थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में एक व्यक्ति के गंदे नाले में कूदने सें मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। बहुत मशक्कत के बाद व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसे मंगलवार की मध्य रात्रि में डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि भंगेल गांव स्थित गंदे नाले में एक व्यक्ति कूद गया है। सूचना मिलते ही थाना फेस दो थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन, एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

राहत टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नाले में डूबे व्यक्ति को कुछ ही समय में बाहर निकाल लिया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित