ग्रेटर नोएडा , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ग्रेटर नोएडा जेवर पहुंचकर एयरपोर्ट परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

रविवार निरीक्षण के उपरांत आयोजित बैठक श्री योगी जी ने कहा कि,एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रस्तावित है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर एक विशाल जनसभा भी आयोजित होगी, जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। उद्घाटन के साथ ही जेवर का यह प्रोजेक्ट देश के एविएशन सेक्टर में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित