नोएडा , सितंबर 05 -- उत्तर प्रदेश के सेंट्रल नोएडा जोन बिसरख थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाव में रस्सी बांधने के दौरान दो युवक हिंडन नदी में डूब गये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, और राज्य आपदा मोचन बल फायर सर्विस टीम और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गये। दोनों युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि नदी में डूबे युवकों की पहचान 19 साल के शिव राजपूत और 20 साल के सौरव के रूप में हुई है। नरेन्द्र पुत्र शिव मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के हाजीपुर गांव के रहने वाले हैं। वह फिलहाल ग्रेटर नोएडा के यूसुफपुर चक में रह रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित